गंझियाडीह- जशपुर जिला के फरसाबहार ब्लॉक के गंझियाडीह के दुर्गा मंदिर में आज मंगलवार को माता को 108 फ़ीट विशाल चुनरी चढ़ाई जाएगी।मंदिर के पुजारी पंडित मनीष कृष्ण शास्त्री ने बताया कि चुनरी यात्रा कोतबा के सतिघाट शिव मंदिर से 8 किलोमीटर दूर गंझियाडीह दुर्गा मंदिर तक होगी। जिसे भक्तों के द्वारा 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दुर्गा माता को चढ़ाई जाएगी। माता की चुनरी विशेष रूप से बनारस से मंगाई गई है।चुनरी यात्रा के लिए भक्तों का जत्था 4 बजे सतिघाट कोतबा से गंझियाडीह दुर्गा मंदिर के लिए भक्तिमय गाजे - बाजे के साथ प्रस्थान करेंगे जो शाम 7 बजे तक गंझियाडीह दुर्गा मंदिर पहुचेगी। इस चुनरी यात्रा में दुर्गा मंदिर के संस्थापक शर्मा गुरुजी भी उपस्थित रहेंगे।चुनरी यात्रा में गंझियाडीह,जामटोली,महुआडीह,कोल्हेंनझरिया,कोतबा, लैलूंगा,आसपासगांव के सेकड़ो भक्तगण शामिल होंगे। यज्ञाचार्य पंडित परमानंद शास्त्री जी और आचार्य देवेन्द्र पाराशर ने अधिक से अधिक भक्तो को चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।